मुख्य्मंत्री गन्ना प्रशिक्षण से लाभन्वित होंगे किसान :अखिलेश पाल
- Admin Admin
- Apr 22, 2025

कानपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण (मास्टर टेनर्स) का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण में जिला कानपुर नगर, फतेहपुर एवं फर्रुखाबाद के गन्ना पर्यवेक्षक, गन्ना विकास अधिकारियों द्वारा मास्टर टेनर्स के रूप में भाग लिया।
अखिलेश पाल गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा मास्टर टेनर्स प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 से 24 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें अलग-अलग विषयो के विशेषज्ञ वैज्ञानिक एवं अधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों के बारे में मास्टर टेनर्स विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण उपरान्त यही मास्टर टेनर्स ग्राम पंचायत स्तर पर कृषक समूह को गन्ना की उन्नत खेती तकनीकी आदि के बारे में प्रशिक्षित करेंगें। ज्ञानेंद्र कुमार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा गन्ना विभाग के संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
डा0 खलील खान मृदा वैज्ञानिक द्वारा गन्ने की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया गया। उन्होंने गन्ने की प्राकृतिक खेती महत्व एवं विधियों के बारे में विस्तार से बताया तथा डॉ खान ने मृदा परीक्षण, सैम्पलिंग का तरीका एवं सन्तुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताया।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर शशिकांत ने गन्ना फसल में पैड़ी प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी दी तथा कई वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रशिक्षार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव शुक्ला, भगवान पाल का विशेष योगदान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद