जुबीन गर्ग हत्याकांड: आज चार गवाह अदालत में कराएंगे बयान दर्ज

गुवाहाटी, 10 जून, (हि.स.)। बहुचर्चित जुबीन गर्ग हत्याकांड मामले की सुनवाई बुधवार को विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में आगे बढ़ेगी। मामले में आज चार गवाह अदालत के समक्ष अपने बयान दर्ज कराएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरिंची बोरा, प्रभाकर फूकन, अनुज कुमार बैश्य और राजा असम अदालत में उपस्थित होकर मामले से संबंधित अपनी गवाही दर्ज कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि मामले में आरोपपत्र पर सुनवाई की प्रक्रिया बीते माह पूरी हो चुकी है। वर्तमान में मामले के दूसरे चरण में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस बीच, मामले से जुड़े आरोपितों की जमानत याचिकाओं को विशेष फास्ट ट्रैक अदालत तथा गौहाटी उच्च न्यायालय पहले ही खारिज कर चुका है।

बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में लगातार जारी है। गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आने की संभावना है।

-----------

   

सम्बंधित खबर