तामुलपुर में पीएमटीएएनएम और डीएटीजी उत्कर्ष अभियान की बैठक आयोजित
- DSS Admin
- May 18, 2026

तामुलपुर (असम), 18 मई(हि.स.)। केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत संचालित “प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान” तथा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को तामुलपुर जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिला आयुक्त सिमी करण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय स्तर के कार्यकर्ता तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 19 मई से 25 मई तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा, जनजागरूकता बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिले के 45 वीसीडीसी के जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के अवसर तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही गांव स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार चलाकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।जिला प्रशासन ने अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला प्रशासन के आह्वान पर संबंधित विभाग 19 मई से जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान शुरू करेंगे।

