भागलपुर, 03 जुलाई (हि.स.)।
जिले के बरारी थाना क्षेत्र स्थित सुरखीकल निवासी सुनील कुमार की मौत शुक्रवार को ट्रेन से कटकर हो गई। मृतक ई-रिक्शा चालक था।
पत्नी चंदा देवी से किसी बात को लेकर उसकी नोंक झोंक हुई थी। उन्होंने ई-रिक्शा की चाभी घर में रखकर पत्नी को कहा कि हम पंजाब जा रहे हैं, लेकिन वह पंजाब नहीं जाकर हवाई अड्डे के समीप गोपालपुर पुल के नीचे ट्रेन का इंतजार करने लगा।
क्रोध में वह चलती ट्रेन के समीप ट्रैक पर आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन घटना औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना की बताई जा रही थी। फिर ग्रामीणों ने औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस को फोन लगाया, तब दो घंटे बाद पुलिस पहुंच कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी।
बहरहाल मृतक के परिजन में काफी कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे चार बच्चों को बेसहारा छोड़ कर सदा के लिए चीर निद्रा में सो गया।
---------------

