पहली बरसात में शहर में जलभराव से हांसी डीसी हुए सख्त

डीसी के निर्देश उपरांत नालियों की सफाई करते सफाई कर्मचारी।


तीन दिन में दिखें सीवरेज सफाई के नतीजे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

हांसी, 03 जुलाई । बरसात के मौसम को देखते हुए शहर की सीवरेज व्यवस्था,

जल निकासी और साफ-सफाई पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त राहुल नरवाल

ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर विशेष सफाई अभियान चलाकर धरातल

पर सकारात्मक परिणाम दिखाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी

भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ

सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला सचिवालय में शुक्रवार काे आयोजित समीक्षा बैठक में नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी

विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त

ने शहर की सीवरेज लाइनों, नालों और जल निकासी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते

हुए निर्देश दिए कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए सभी संवेदनशील

क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सफाई कार्य कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से

कहा कि सभी विभागीय अधिकारी तुरंत फील्ड में उतरकर कार्यों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित

करें कि बरसाती पानी की निकासी में कहीं भी बाधा न आए। यदि सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त

मशीनरी, संसाधन या अन्य सुविधाओं की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन तत्काल उपलब्ध कराएगा।

बैठक में उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग को आमटी झील के सामने स्थित गली में

नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करने के निर्देश भी

दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में संभावित जलभराव वाले सभी स्थानों पर विशेष

निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध पहले से सुनिश्चित

किए जाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी लक्षित सरीन, नगर परिषद ईओ राजेंद्र

सोनी तथा जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी तथा नगर वाइस चेयरमैन

अनिल बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर