हिसार : प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग में हांसी के उदय ने जीता सोना
- Admin Admin
- Jun 07, 2025

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, कोच की भूमिका निभा रहे हैं पिताहिसार, 7 जून (हि.स.)। हांसी की एक बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। रोहतक के साई एनबीए सेंटर में आयोजित चौथी जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हांसी की शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी उदय सिंह ने 44-46 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।दादरी जिले के गांव रूदड़ौल के रहने वाले उदय वर्तमान में हांसी में रहते हैं। उनके कोच विनय बिजारणिया ने शनिवार काे बताया कि स्वर्ण पदक जीतने से उदय का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता 18 से 25 जून तक रोहतक के साई एनबीए में होगी। उदय की उपलब्धि से हांसी और रूदड़ौल गांव में खुशी का माहौल है। उदय बचपन से खेलों में रुचि रखते हैं। पिछले वर्ष उन्होंने एशियन सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।उदय अपने पिता विनय कुमार के मार्गदर्शन में शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। उनके पिता कोच की भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार उदय की मेहनत और अनुशासन ने उन्हें सफलता दिलाई है। अजय सिहाग और सर्वेश सैनी ने कहा कि उदय की सफलता युवा पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित कर रही है। यह उपलब्धि पूरे गांव के लिए गौरव की बात है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर