मुंबई, 04 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई और आस-पास के शहरों में भी जनजीवत प्रभावित होने की सूचनाएं हैं। कई जगहों पर स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। अनुमान है कि 6 जुलाई तक ऐसी ही बारिश जारी रहेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।
मुख्यमंत्री फडणवीस शनिवार को इंटरनेशनल कोऑपरेटिव डे के अवसर पर महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव यूनियन द्वारा आयोजित सहकार गौरव पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कि राज्य में भारी बारिश हो रही है। अलर्ट जारी किया गया है। हम उम्मीद से अधिक बारिश का अलर्ट दे रहे हैं। हर तीन घंटे में अलर्ट जारी किया जा रहा है। कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। अगर ट्रैवल से बचा जा सकता है, तो बचना चाहिए। किसी भी नुकसान से बचने के लिए अलर्ट दिया गया है। लोगों को अलर्ट का पालन करना चाहिए। जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें।
सड़कों और नई परियोजनाओं पर हुए गड्ढों को लेकर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कनेक्टिंग लिंक दो गड्ढे पाए गए हैं। पूरे लिंक पर कोई गड्ढा नहीं है। काम पूरा होने के बाद बारिश में एक और लेयर आ जाती है। हम उसकी दिक्कतें टेस्ट कर रहे हैं। कोई परेशानी नहीं है। बदनामी करने वाले का घर पास में हो सकता है। एमएसआरडीसी उसका ठीक से ध्यान रखेगा। जहां भी कमी है, उसे ठीक किया जाएगा। हमने देश का सबसे ऊंचा पुल, ऊंची सड़कें और बांध के नीचे सुरंग बनाई है। केवल बुराई करना ठीक नहीं है।
---------------

