आईएनटीटीयूसी नेता और तृणमूल पार्षद किशोर केवट गिरफ्तार

हुगली, 19 मई (हि.स.)। चांपदानी नगरपालिका के पार्षद तथा आईएनटीटीयूसी नेता किशोर केवट को मंगलवार रात भद्रेश्वर थाने की पुलिस ने उन्हें मंगलवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, नॉर्थ ब्रुक जुट मिल प्रबंधन की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मंगलवार कौन है हिरासत में लेकर यह कार्रवाई की।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पिछले करीब सात दिनों से जुट मिल के श्रमिक क्वार्टरों में साफ-सफाई नहीं हो रही थी, जिससे श्रमिकों में नाराजगी थी। मामले की जानकारी मिलने पर किशोर केवट इस मुद्दे को लेकर मिल प्रबंधन से बातचीत करने पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद ही मिल प्रबंधन की ओर से उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

---------------

   

सम्बंधित खबर