हिसार : संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ कार्यकर्ताओं में निहित : डॉ. आशा खेदड़

बैठक में पहुंचने पर चेयरमैन भारत भूषण जुआल का स्वागत करते जिला अध्यक्ष व अन्य।


भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित

चेयरमैन भारत भूषण जुआल रहे बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित

हिसार, 15 जून । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों

की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक हुई। बैठक में हरियाणा सरकार में चेयरमैन भारत भूषण

जुआल मुख्य रूप से मौजूद रहे जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। बैठक

का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा पार्टी के आगामी

कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति

बूथ स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने हिसार जिले के सभी बूथों

को डिजिटल एवं भौतिक रूप से सक्रिय बनाने पर विशेष जोर देते हुए बूथ स्तर तक संगठन

को सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का न केवल राजनीतिक कार्यक्रमों

में अग्रणी रहता है बल्कि सामाजिक कार्यक्रमों में भी आगे बढ़कर सहयोग करता है। यही

कारण है कि पार्टी का संगठन जनता में लोकप्रिय है। इसे और मजबूत बनाने व जनता के नजदीक

जाने की जरूरत है।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरी

निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं और पार्टी की विचारधारा तथा

जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

   

सम्बंधित खबर