कठुआ में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, एसपी ऑपरेशन्स बृजेश शर्मा ने किया उद्घाटन

Tennis ball cricket tournament kicks off in Kathua; SP (Operations) Brijesh Sharma inaugurates the event.


कठुआ, 15 जून । जिले के लोगेट मोड़ में यूथ क्लब लोगेट द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ एसपी ऑपरेशन्स बृजेश शर्मा ने किया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिससे क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह साफ झलक रहा है।

इस अवसर पर बोलते हुए एसपी ऑपरेशन्स बृजेश शर्मा ने यूथ क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह देखना उत्साहजनक है कि स्थानीय युवा सकारात्मक पहल करते हुए अपनी ऊर्जा को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे जिससे युवाओं को न केवल खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा बल्कि वे नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहेंगे।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर