बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा अर्चना
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
दुमका, 19 जून (हि.स.)। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शुक्रवार को सपरिवार बासुकीनाथ धाम में फौजदारी नाथ पर जलार्पण किया। जहां उन्हें पैतृक पंडा की मौजूदगी में विद्वान पंडितों की टोली ने वेद मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान के साथ फौजदारी नाथ पर पवित्र गंगाजल चढ़ाने का रस्म पूरा कराया।
इसके बाद मंदिर परिसर में बाबा बासुकीनाथ सहित तमाम देवी देवताओं की आरती उतार फौजदारी नाथ से बिहार झारखंड सहित देश की खुशहाली के लिए याचना की गई।
मालूम हो कि शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से सम्राट चाैधरी कैबिनेट में जदयू कोटे से ऊर्जा मंत्री बनाए गए हैं। पांच बार विधायक एवं एक बार सांसद का चुनाव जीत चुके शैलेश कुमार को पहली बार मंत्री बनाया गया है।
---------------

