अग्रसेन हितकारिणी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन, शशिकांत अग्रवाल बने अध्यक्ष
- DSS Admin
- May 19, 2026
रांची, 19 मई (हि.स.)। अग्रसेन हितकारिणी सभा की कार्यकारिणी समिति का चुनाव मंगलवार को रांची स्थित दिगंबर जैन भवन में संपन्न हुआ। चुनाव के बाद अगले सत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें शशिकांत अग्रवाल को सभा का नया अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव पदाधिकारी प्रभाकर अग्रवाल और अजय कुमार ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सर्वसम्मति और निर्वाचन प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में राजीव गर्ग, डॉ. आलोक और डॉ. अजय कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सभा की वर्तमान सचिव मनीषा रानी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रदीप कुमार एडवोकेट को सह सचिव नियुक्त किया गया। हर्ष अग्रवाल को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा धनंजय कुमार को आंतरिक अंकेक्षक (ऑडिटर) तथा काशी प्रसाद को जनसंपर्क पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी समिति में अशोक कुमार, पवन कुमार, रविशंकर, राजेश गोयल, प्रमोद कुमार, सुशांत गौरव, अनंत देव, सत्य नारायण प्रसाद, दिलीप अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रतिभा गोयल, छाया अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल सहित कई सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं।
चुनाव पदाधिकारी प्रभाकर अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान और नवनिर्वाचित समिति की संयुक्त बैठक जल्द आयोजित की जाएगी, जिसमें नई कार्यकारिणी औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेगी और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर आयोजित वार्षिक आमसभा में सभा की सचिव मनीषा रानी ने बीते एक वर्ष के दौरान किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सभा की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, समाजहित में किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी सदस्यों के साथ साझा की।
वहीं कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने 31 मार्च 2026 तक का अंकेक्षित आय-व्यय लेखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। सभा के सदस्यों ने वित्तीय रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए संगठन की पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की।
चुनाव और आमसभा के दौरान सभा के बड़ी संख्या में सदस्य, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। --------------

