मादक पदार्थों की लत राष्ट्र के विकास के लिए गंभीर खतरा : उपराष्ट्रपति
- DSS Admin
- Jun 28, 2026
बेंगलुरु, 28 जून (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मादक पदार्थों की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा, उत्पादकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के विकास के लिए भी गंभीर खतरा है।
उपराष्ट्रपति रविवार काे बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 31वें स्थापना दिवस पर आयाेजित 'नशा मुक्त भारत' सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में व्यापक जनजागरूकता पैदा करना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. अब्दुल नज़ीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
---------------

