कुम्हरार विधानसभा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

पटना, 01 जुलाई (हि.स.)। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को विधायक संजय गुप्ता के नए 'केंद्रीय जनसेवा कार्यालय' का उद्घाटन पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यालय का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, प्रख्यात शिक्षाविद एवं कुम्हरार विधानसभा के पूर्व के प्रत्याशी के सी सिन्हा का मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि यह कार्यालय मात्र एक भवन नहीं, बल्कि कुम्हरार की देवतुल्य जनता की आकांक्षाओं, उनके अधिकारों और क्षेत्र के विकास का पवित्र केंद्र है। हमारे संगठन के संस्कार हमें सिखाते हैं कि राष्ट्र का कल्याण तब तक अधूरा है, जब तक समाज के अंतिम छोर (अंत्योदय) पर खड़ा व्यक्ति मुख्यधारा से न जुड़ जाए। एक जन प्रतिनिधि के रूप में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर नागरिक की सेवा और सम्मान के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अटूट है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यालय मेरी कर्मभूमि का वो साझा मंच है, जिसके द्वार कुम्हरार के हर नागरिक और समर्पित कार्यकर्ता के लिए चौबीसों घंटे खुले हैं। यहाँ जन-संवाद भी होगा और जन-समस्याओं का त्वरित समाधान भी।

   

सम्बंधित खबर