लखनऊ आग हादसे में एसआईटी ने जांच शुरू की, केजीएमयू पहुंची टीम

केजीएमयू पहुंचे अधिकारी

लखनऊ, 23 जून (हि.स.)। लखनऊ स्थित अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की जांच शुरू हो गई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाया। इसके बाद एसआईटी केजीएमयू पहुंचकर घायलों से मामले की जानकारी ली।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगंज अग्निकांड को लेकर देर रात उच्चस्तरीय बैठक की थी। उन्होंने दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित एसआईटी में संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ के एडीजी जोन प्रवीण कुमार सदस्य हैं। जांच दल सात दिन में रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगा। घटना के बाद मंगलवार को एसआईटी के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए पूरी इमारत को सील कर दिया है। टीम अंदर से सबूत जुटा रही है।

घटना के बाद पत्रकारों के सवाल जा जवाब देते हुए एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। अस्पताल में घायलों का हालचाल लेकर जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसकी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि अलीगंज के पुरनियां में जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके प्रथम तल पर पेट शॉप और दूसरे तल पर कोचिंग सेंटर है। इसके अलावा लाईब्रेरी, गेमिंग जोन भी है। सोमवार दोपहर को आग पेट शॉप में लगी थी, जिसके बाद विकराल रूप लेकर दूसरे तल पर बनी कोचिंग सेंटर में फैल गई। आग और धुआं को फैलता देखकर कोचिंग में मौजूद छात्र-छात्राएं अपनी जान बचने के लिए बाथरूम और कमरों में छिप गये। कुछ लोगों ने तो दीवार से गुजर रही केबिल से उतरे तो कुछ छत से ही कूद गये, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। आग में हुई जनहानि के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, अलीगंज थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिम्मेदार चार अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया हैं।

बोले अधिकारीलखनऊ के संयुक पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि अलीगंज थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग में हुई आगजनी की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में अलीगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर किया गया। ये एफआईआर बिल्डिंग के मालिक और इसमें चल रही प्रतिष्ठानों के ऑनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा हैं। इस मामले में जांच की जा रही जो भी दोषी होगा आगे की कार्रवाई की जा रही हैं ।

---------------

   

सम्बंधित खबर