मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने छह परिसरों को किया सील
- DSS Admin
- Jul 04, 2026
मुरादाबाद, 04 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शनिवार को छह परिसरों को सील कर दिया।
संभल रोड स्थित मोहम्मदपुर बस्तौर में इकरार द्वारा कराए जा रहे करीब 120 वर्गमीटर के अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। रामपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास सुखदेव सिंह के लगभग 350 वर्गमीटर क्षेत्र में संचालित अवैध रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई की गई। एकता विहार साउथ स्थित उल्का गार्डन बैंक्वेट हॉल, रामपुर रोड स्थित संगम पैलेस बैंक्वेट हॉल, रफातपुर स्थित कैलाश बैंक्वेट हॉल और पंडित नगला बाईपास रोड स्थित मोहम्मद पैलेस बैंक्वेट हॉल को भी सील कर दिया गया।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण या बिना अनुमति के व्यावसायिक प्रतिष्ठान का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।-------------

