ज्योति वाघमारे ने की मंत्री गणेश नाईक की आलोचना

मुंबई, 15 जून (हि.स.)। नवी मुंबई महानगर निगम की स्वास्थ्य परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निमंत्रण पत्र से ठाणे जिले के पालक मंत्री और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम हटाए जाने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता व राज्यसभा सदस्य ज्योति वाघमारे ने भाजपा नेता एवं वन मंत्री गणेश नाईक की कड़ी आलोचना की है। कार्यक्रम का उद्घाटन नाईक द्वारा किया गया है।

वाघमारे ने कहा कि भले ही एकनाथ शिंदे का नाम आमंत्रण पत्रिका में नहीं है, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी जगह कम नहीं हो सकती। एकनाथ शिंदे ने अपने काम से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। इसे मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं व्यक्तिगत मतभेदों और राजनीतिक प्रतिद्वंदा की वजह से हो रही हैं। संबंधित लोगों को सकारात्मक राजनीति में सहभागी होना चाहिए।

इससे पहले सिडको के कार्यक्रम में भी एकनाथ शिंदे को आमंत्रित नहीं किया गया था। इस मामले को लेकर सीएमओ कार्यालय ने सिडको और नवी मुंबई हवाईअड्डा प्राधिकरण को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

---------------

   

सम्बंधित खबर