केबी नगर में विकास कार्यों के लिए 14.13 लाख मंजूर
- DSS Admin
- Jun 14, 2026
जम्मू,, 14 जून (हि.स.)।
जम्मू उत्तर के विधायक श्याम लाल शर्मा ने निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि के तहत बंटलाब के वार्ड नंबर 63 स्थित केबी नगर में श्मशान शेड और रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए 14.13 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस परियोजना से क्षेत्र के निवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक के जनहित और विकास कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम समुदाय की जरूरतों को पूरा करने और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
---------------

