हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्य प्रदेश में करेगा 300 करोड़ रुपये का निवेश

- मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी

भोपाल, 23 जून (हि.स.)। हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्य प्रदेश में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान दी।

दरअसल, हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने आज भोपाल प्रवास के दौरान मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उद्योग मित्र नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्य प्रदेश में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूपानी को प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान हिंदुस्तान कोका-कोला के नेशनल हेड विवेक झा, राज्य प्रमुख अश्विनी यीलेने तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश के कि राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस की इकाई पहले से ही संचालित है।

---------------

   

सम्बंधित खबर