काठमांडू से दिल्ली जा रहा नेपाली नागरिक 37 पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

काठमांडू, 19 मई (हि.स.)। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से मंगलवार सुबह 37 पासपोर्ट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिलवाल ने जानकारी दी कि आज दिन में पौने 12 बजे नेपाल एयरलाइन्स की उड़ान से भारत के दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे सिरहा के धनगढीमाई नगरपालिका निवासी अजित श्रेष्ठ को विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय की टीम ने हिरासत में लिया गया। वह बिना किसी आधिकारिक अनुमति या दस्तावेज के 37 पासपोर्ट रोमानिया का वीजा लगवाने के नाम पर भारत ले जा रहा था। आगे की जांच के लिए उसे काठमांडू अपराध अनुसन्धान कार्यालय, टेकु भेज दिया गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर