हिसार : बीएस मॉडर्न हाई स्कूल के बच्चों ने डोजो कराटे चैंपियनशिप में 17 पदक जीते
- Admin Admin
- May 22, 2025
हिसार, 22 मई (हि.स.)। ऋषि नगर स्थित बीएस मॉडर्न हाई स्कूल ने डोजो कराटे
चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की टीम ने कुल 17 पदक जीतकर स्कूल का नाम
रोशन किया। बीएस मॉडर्न हाई स्कूल के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य
पदक जीते। मुख्याध्यापिका मंजू गांधी ने गुरुवार काे सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रशासन
ने खिलाडिय़ों, कोच और अभिभावकों का आभार जताया। साथ ही भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन
क उम्मीद जताई।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर



