विश्व पर्यावरण दिवस पर बसोहली में बैठक, सफाई व विकास पर जोर

Meeting in Basohli on World Environment Day, emphasis on cleanliness and development


बसोहली, 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर समिति बसोहली कार्यालय में विधायक दर्शन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई तथा आवश्यक सुझाव दिए गए।

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए लोगों से हर माह स्वच्छता अभियान चलाने, घरों व दुकानों के आसपास साफ-सफाई रखने और जन्मदिन पर एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों को उपलब्ध निधि का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए और अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सूखे व गीले कचरे के सही निपटान, नगर समिति के वाहनों में ही कचरा डालने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही जरूरतमंदों के लिए पुराने कपड़े, जूते आदि नगर समिति में जमा कराने का आह्वान किया गया।

ईओ राकेश कुमार ने बताया कि नगर समिति भवन के पुनर्निर्माण के लिए 150 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसमें से 90.74 लाख रुपये में कार्य आवंटित किया गया है और जल्द निर्माण शुरू होगा। सड़कों व नालियों के कार्य हेतु 10 लाख रुपये में से 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शहर की सुंदरता के लिए बसोहली पेंटिंग्स से दीवारों को सजाने की योजना भी तैयार की जा रही है। अंत में उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया।

---------------

   

सम्बंधित खबर