श्री अमरनाथ यात्रा से पहले डीसी और एसएसपी कठुआ ने हीरानगर के लॉजमेंट केंद्रों का किया निरीक्षण
- DSS Admin
- May 19, 2026

कठुआ, 19 मई । आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा को लेकर तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने हीरानगर उपमंडल के नामित लॉजमेंट केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा, एडीसी कठुआ विशवजीत सिंह और एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने केंद्रों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, बिस्तर, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रखें और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखें ताकि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एसएसपी कठुआ ने भी सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए सभी एजेंसियों के बीच तालमेल पर जोर दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यात्रा से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
---------------

