कामरूप (असम), 28 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत कामरूप जिले में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला आयुक्त देब कुमार मिश्र ने हाजो बीपीएचसी के अंतर्गत सिंगीमारी-ददरा मॉडल अस्पताल में किया।
जिले में 28 से 30 जून तक चलने वाले अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1,99,637 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1,180 टीकाकरण बूथ, 4,486 स्वास्थ्यकर्मी तथा विशेष रूप से नदीय और दुर्गम क्षेत्रों के लिए बोट क्लीनिक की व्यवस्था की गई है।
जिला आयुक्त ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि जिले के साथ-साथ देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के प्रयास सफल हो सकें।
------------

