बिश्वनाथ पुलिस के जाल में मोस्ट वांटेड उस्मान अली, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

बिश्वनाथ (असम), 22 जून, (हि.स.)। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिश्वनाथ पुलिस ने मोस्ट वांटेड तस्कर उस्मान अली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे गुवाहाटी से अरुणाचल प्रदेश जा रही एक रात्रिकालीन बस में अभियान चलाकर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उस्मान अली के बैग से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह इस मादक पदार्थ की खेप को अरुणाचल प्रदेश में तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा था।

बरामद ड्रग्स को 21 माइक्रो सेंट्रीफ्यूज ट्यूबों में छिपाकर रखा गया था, ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचाया जा सके। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और ड्रग्स के स्रोत तथा गंतव्य का पता लगाने के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है।

-----------

   

सम्बंधित खबर