छपरा विधायक छोटी कुमारी की मांगों पर में रेल मंत्री ने आश्वासन का भेजा पत्र

छपरा विधायक छोटी कुमारी की मांगों पर में रेल मंत्री ने आश्वासन का भेजा पत्र

सारण, 02 जुलाई (हि.स.)। छपरा विधायक छोटी कुमारी की पहल पर केंद्रीय रेल मंत्रालय ने सारण क्षेत्र की रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर सकारात्मक जवाब दिया है।

विधायक छोटी कुमारी द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के छपरा आगमन पर स्वयं मुलाकात कर जनहित से जुड़े विकास कार्यों का एक ज्ञापन सौंपा था। रेल मंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र के अनुसार, उठाए गए सभी प्रस्तावों की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद उचित कार्रवाई होगी।

विधायक छोटी कुमारी ने बताया कि छपरा-पटना के बीच कार्यालय समय में नियमित ट्रेन चलाना क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों छात्रों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ज्ञापन में छपरा-लखनऊ रेल सेवा को फिर से शुरू करने, छपरा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाने, छपरा ग्रामीण व कचहरी स्टेशनों के विकास और विभिन्न ढालाओं पर अंडरपास या फ्लाईओवर निर्माण जैसी मांगें शामिल हैं। विधायक ने इस आश्वासन पर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर