हिसार : राहुल गांधी का संघर्ष देश के युवाओं, किसानों और गरीबों की आवाज़ :बहबलपुरिया
- Vijesh Sharma
- Jun 19, 2026

जिला कांग्रेस भवन में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
हिसार, 19 जून । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
के वरिष्ठ नेता जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस भवन में एक
विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं
एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राहुल गांधी जी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु
जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने शुक्रवार काे कहा कि राहुल गांधी
देश में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की आवाज़ को मजबूती
से उठाने वाले संघर्षशील नेता हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं
और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ी है।
बहबलपुरिया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश को
जोड़ने, भाईचारे को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य
कर रही है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने
तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में लोकतंत्र, संविधान
और सामाजिक न्याय की लड़ाई के सबसे मजबूत प्रहरी के रूप में उभरे हैं। उन्होंने सत्ता
के दबाव के बावजूद हमेशा सच बोलने और जनता की आवाज़ उठाने का कार्य किया है। भारत जोड़ो
यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी जी ने देश को एकता, भाईचारे
और प्रेम का संदेश दिया है। उनका संघर्ष देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित
वर्गों को न्याय दिलाने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं
एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते
हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

