बलरामपुर : पीएम जनमन आवास योजना से एतवा राम का पक्का घर का सपना पूरा

बलरामपुर, 03 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को पक्के और सुरक्षित मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी योजना से राजपुर विकासखंड के एतवा राम का वर्षों पुराना पक्का घर का सपना भी पूरा हुआ।

जिला प्रशासन ने आज शुक्रवार काे बताया कि विकासखंड राजपुर की ग्राम पंचायत चांची निवासी एतवा राम लंबे समय तक अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले एतवा राम के लिए आर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। बरसात में टपकती छत और हर मौसम की परेशानी उनके परिवार की रोजमर्रा की समस्या थी।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत उन्हें आवास की स्वीकृति मिली। समय पर राशि मिलने से उनका पक्का मकान तैयार हो गया और अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित घर में रह रहे हैं।

एतवा राम ने बताया कि नया घर मिलने से उनके परिवार को मौसम की परेशानियों से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान बनना उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता देकर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया जा रहा है।

---------------

   

सम्बंधित खबर