वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप के झटके, प्रधानमंत्री मोदी ने जान गंवाने वालों के प्रति जताया शोक

नई दिल्ली/काराकास, 25 जून (हि.स.)। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें भारी जानमाल की हानि हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को इस तबाही में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, वेनेजुएला में आए भीषण भूकंपों से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं। भारत की जनता की ओर से, वे वेनेजुएला सरकार और जनता, विशेषकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं तथा इस मुश्किल समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।’’

उल्लेखनीय है कि काराकास में दो शक्तिशाली भूंकप आने से भारी तबाही हुई है और कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। भूकंप की तीव्रत रिक्टर पैमाने पर 7.5 और 7.2 मापी गई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर