प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान
- DSS Admin
- Jun 28, 2026
नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स सरकार ने सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स संदेश में सेशेल्स के नागरिकों, वहां की सरकार और राष्ट्रपति हर्मिनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और इसे उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती से लड़ रहे हैं तथा पर्यावरण की रक्षा को आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी मानते हैं। यह एक गंभीर चुनौती है जिसका सामना हमें मिलकर करना है। अपनी ओर से, भारत हमारे ग्रह को हरा-भरा और टिकाऊ बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि यह हमारी विभिन्न घरेलू नीतियों, ‘मिशन लाइफ’ पर जोर और इंटरनेशनल सोलर अलायंस व कोएलिशन फॉर डिज़ास्टर रेज़िलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी वैश्विक कोशिशों में दिखता है।
---------------

