हमीरपुर, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रही तीन महिलाओं को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च को ग्राम इटैलिया बाजा थाना जरिया निवासी जितेन्द्र पुत्र शिवसहाय की तहरीर पर गंभीर धाराओं में पांच लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। मामले में जगत सिंह, कुसमा रानी, रजनी, अनीता देवी और रेखा देवी को नामजद किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्ता रजनी राजपूत निवासी छतरपुर, अनीता देवी निवासी थाना जरिया जनपद हमीरपुर तथा रेखा निवासी महोबा को रोडवेज बस स्टैंड राठ एवं थाना परिसर के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तीनों महिलाओं को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इटैलिया बाजा गांव के निवासी जीतेंद्र ने गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं सहित पांच लोगों पर अपनी बहन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार ने सोमवार को बताया कि हत्या के मामले में ये महिलाएं फरार चल रही थीं, जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजी गई हैं।
---------------

