राष्ट्रपति शुक्रवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी
- DSS Admin
- Jun 11, 2026
नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 जून से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु 13 जून को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करेंगी।
इस अवसर पर राष्ट्रपति भावी सैन्य अधिकारियों की परेड का निरीक्षण करेंगी तथा प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेटों की उपलब्धियों का अवलोकन करेंगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड भारतीय सेना के लिए नए अधिकारियों के औपचारिक रूप से सेना में शामिल होने का महत्वपूर्ण अवसर होती है।
---------------

