लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने अधिकारियो के साथ की बैठक

पश्चिम बर्दवान, 14 जून (हि. स.)। ईसीएल शीतलपुर गेस्ट हाउस में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), आसनसोल के अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने विभागीय अधिकारियों को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी महत्वपूर्ण पीडब्ल्यूडी सड़कों को बरसात से पहले गड्ढामुक्त करने तथा बरसात के बाद उनके उचित मरम्मत एवं व्यवस्थित विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को लागू करने में आ रही समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी मंत्री को दी। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्भय और निष्पक्ष होकर कार्य करने तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

शीतलपुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया।

स्वागत करने वालों में जिला महासचिव केशव पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष अभिजीत आचार्य, जिला सचिव सत्यजीत दास, विधानसभा संयोजक सोमनाथ माझी, गोविंद माझी, मंडल अध्यक्ष संजू घोष, मनमोहन राय, अमर प्रसाद, सुनील भर, इंद्रजीत पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक और स्वागत समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र के विकास तथा सड़क अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

   

सम्बंधित खबर