पनुन कश्मीर ने न्याय के बिना मेल-मिलाप को किया खारिज

जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।

पनुन कश्मीर ने जम्मू में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर हालिया घटनाक्रमों की आलोचना करते हुए कहा कि न्याय, पुनर्वास और राजनीतिक समाधान के बिना मेल-मिलाप स्वीकार्य नहीं है।

संगठन के संयोजक डॉ. अग्निशेखर सहित अन्य नेताओं ने एसकेआईसीसी में आयोजित हालिया सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन और कथित नरसंहार के मूल मुद्दों को नजरअंदाज कर प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पनुन कश्मीर ने कहा कि पीड़ित समुदाय को न्याय और जवाबदेही के बिना मेल-मिलाप के लिए कहना उचित नहीं है। संगठन ने कश्मीरी हिंदुओं के लिए अलग ‘पनुन कश्मीर’ मातृभूमि की अपनी पुरानी मांग दोहराई तथा नरसंहार मान्यता, रोकथाम और दंड विधेयक लागू करने की मांग की ताकि इस मुद्दे को कानूनी मान्यता और न्याय मिल सके।

---------------

   

सम्बंधित खबर