तनवीर सादिक ने महबूबा मुफ्ती के आरोपों को बताया निराधार
- DSS Admin
- May 10, 2026
जम्मू,, 10 मई (हि.स.)। जम्मू -कश्मीर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के हालिया आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती को उनकी पार्टी के कोषाध्यक्ष तक की जानकारी नहीं है जो उनके आरोपों की गंभीरता पर सवाल उठाता है।
तनवीर सादिक ने पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही राजनीति है जिसमें झूठ और भ्रामक आरोपों का सहारा लिया जाता रहा है। उन्होंने पीडीपी के पिछले फैसलों और राजनीतिक गठबंधनों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन भी जनता के सामने है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान राजनीतिक माहौल को भ्रमित करने के अलावा कुछ नहीं हैं और जनता अब सब कुछ समझती है।
---------------

