पेट्रोल टैंकर और ट्रक में आमने-सामने टक्कड़,बाल बाल बचे दोनों चालक,5 किलोमीटर तक लगा जाम
- DSS Admin
- May 17, 2026
सहरसा, 17 मई (हि.स.)। जिला के सौर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एन एच 107 पर अहले सुबह पेट्रोल ट्रैकर और ट्रक में आमने सामने की जोड़दार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही की दोनों गाड़ी के चालक को मामूली चोट ही लगी। हालांकि इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी जाम लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेट्रोल से भरे टैंकर को सामने से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर सीधी भिड़ंत किया। गनीमत रही कि हादसे के बाद ट्रैंकर में कोई विस्फोट नहीं हुआ। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना पर सौर बाजार थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद मुख्य सड़क के दोनों ओर करीब 4 से 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस टीम को जाम हटाने में काफी वक्त लगा। फिर काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर यातायात बहाल कराया गया।

