धस्माना ने भाजपा सरकार पर चढ़ावा चोरी का लगाया आरोप

देहरादून, 04 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था और बदरी-केदारनाथ में कथित चढ़ावा चोरी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। धस्माना ने कहा कि इस मामले में स्थानीय पुलिस या कोई केंद्रीय जांच एजेंसी की जांच संयुक्त संसदीय समिति की देख रेख में होनी चाहिए।

धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आयोध्या के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के मंदिरों में कथित गड़बड़ी की खबरें गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकारें चाहे वो उत्तर प्रदेश की हो या उत्तराखंड की, इन कथित चोरियों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। धस्माना ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले श्री केदारनाथ मंदिर में २२३ किलोग्राम सोना चोरी हुआ और इस मामले को रफा दफा कर दिया गया और अब यहां चढ़ावे की हेराफेरी के आरोप लग रहे हैं जो बहुत चिंताजनक व गंभीर हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार जारी हैं। प्रदेश में बेरोजगारी दर चरम पर है।

-----------------

   

सम्बंधित खबर