पॉलीटेक्निक आवेदन की तारीख बढ़ी

मुंबई, 04 जुलाई (हि.स.)। पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील ने दी है।

प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग (पॉलीटेक्निक) पाठ्यक्रमों की केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 जुलाई 2026 कर दी गई है। ग्रामीण छात्रों की मांग और तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए यह राहत दी गई है। इच्छुक छात्र dte.maharashtra.gov.in पर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह राज्य के गैर-सरकारी अनुदानित कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के 5,012 रिक्त पदों पर भर्ती को गति दी गई है। पात्र कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है.

उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री के अनुसार चंद्रपुर और गडचिरोली जिले के लोगों की सुविधा के लिए चंद्रपुर में नया संयुक्त निदेशक कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। तब तक नागपुर के संयुक्त निदेशक सप्ताह में एक दिन चंद्रपुर में उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही गडचिरोली के 13 बालिका कॉलेजों को शत-प्रतिशत अनुदान देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

   

सम्बंधित खबर