प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

सिलीगुड़ी, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश के निरंतर विकास की कामना को लेकर बुधवार को सिलीगुड़ी में एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

यह कार्यक्रम सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शहर के रामकृष्ण आश्रम में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के मंत्री और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देश की प्रगति, समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में शंकर घोष ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैैं।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। आने वाले समय में भी देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ता रहेगा।”

मंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’, बुनियादी ढांचे के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री के योगदान की सराहना की।

   

सम्बंधित खबर