नीट-2026 पुनर्परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, डीसी कठुआ का सख्त रुख

Preparations for NEET-2026 re-examination intensify; Kathua DC takes a strict stance.


कठुआ, 13 जून । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-2026 की पुनर्परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन कठुआ पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए लॉजिस्टिक्स, स्टाफ तैनाती और आधारभूत सुविधाओं पर गहन चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। उपायुक्त ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी को मजबूत किया जाए और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जैमर लगाए जाएं ताकि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनी रहे। साथ ही परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन और रख-रखाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस, ट्रैफिक और फायर एंड इमरजेंसी सेवाओं को समयबद्ध तैयारी, पर्याप्त स्टाफ और आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता व अनुशासन बनाए रखा जाए। जिले में नीट-2026 पुनर्परीक्षा के लिए दो केंद्र गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (बॉयज) कठुआ और आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट निर्धारित किए गए हैं। बैठक में एडीसी कठुआ महिमा मदान, एएसपी सुनील केसर, केंद्रीय विद्यालय जंगलोट के प्रिंसिपल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर