छपरा-पटना के बीच नई पैसेंजर ट्रेन की मांग पर रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

सारण, 02 जुलाई (हि.स.)। छपरा के दैनिक रेल यात्रियों के लिए एक उत्साहजनक खबर है। छपरा से पटना के बीच प्रतिदिन एक नई पैसेंजर ट्रेन चलाने की जनहित की मांग पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख दिखाया है। बिहार विधान परिषद सदस्य ई. सच्चिदानन्द राय द्वारा 19 जून को लिखे गए पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है।

एमएलसी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रेल मंत्री ने पत्र का जवाब देते हुए कहा कि इस प्रस्ताव की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जल्द ही इस पर उचित व सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का स्वागत करते हुए ई. सच्चिदानन्द राय ने कहा कि छपरा-पटना मार्ग पर नई नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से नौकरीपेशा, छात्रों और व्यापारियों सहित हजारों दैनिक यात्रियों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर