एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अरुणाचल ताइक्वांडो स्टार बायर
- DSS Admin
- May 20, 2026
इटानगर, 20 मई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की ताइक्वांडो स्टार रूपा बायर ने 2026 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए योग्यता हासिल कर लिया है, जो राज्य और राष्ट्र दोनों के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
बायर ने हाल ही में 2026 एशियाई ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लगातार दो संस्करणों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय ताइक्वांडो के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बायर को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और इसे अरुणाचल प्रदेश और देश के लिए अपार गर्व का विषय बताया।
उन्होंने बायर के समर्पण और दृढ़ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि एशियाई खेलों के लिए उनका योग्यता हासिल करना वर्षों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आपकी यह उपलब्धि राष्ट्र और विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। आगामी एशियाई खेलों में आपको और अधिक सफलता, शक्ति और गौरव की शुभकामनाएं।

