चराईदेव (असम), 18 मई (हि.स.)। चराईदेव जिले के टेंगापुखुरी धामधूली गांव में सोमवार को तड़के एक भयावह आग की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते एक आवासीय घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, हालांकि आग की तीव्रता के कारण घर को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य में सहयोग किया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सूरज दिहिंगिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
-----------

