झपटमारों ने उड़ाए महिला के गले से सोने का चेन

भागलपुर, 19 मई (हि.स.)। जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के सराय इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं अन्नपूर्णा टेक्सटाइल्स के मालिक शरवन बाजोरिया की पत्नी से बदमाशों ने सोने का चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6 बजे वे अपने आवास से टहलने के लिए निकली थीं, तभी गली में ही अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व अध्यक्ष सरवन बाजोरिया और उनके पुत्र मोनू ने डायल 112 और ततारपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और परिचित भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर