फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
- DSS Admin
- May 19, 2026
फर्रुखाबाद,19 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए निरीक्षक व कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने मातहतों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने स्थानांतरण सूची में निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल भेजा है, जबकि निरीक्षक समर बहादुर यादव को प्रभारी रिट सेल से अपराध शाखा में तैनाती दी है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह को थाना कमालगंज से थाना शमशाबाद, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना शमशाबाद, उपनिरीक्षक घनीराम को पुलिस लाइन से थाना कायमगंज, राकेश कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना जहानगंज तथा सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना राजेपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अजय कुमार को पुलिस लाइन से थाना मेरापुर स्थानांतरित किया गया है।
---------------

