20 मई को सांबा जिले के सभी मैडिकल स्टोर 24 घंटे के लिए पूर्ण रूप से रहेंगे बंद रहेंगे
- DSS Admin
- May 18, 2026
सांबा, 18 मई (हि.स.)। केमिस्ट एसोसिएशन सांबा जिले की एक आपातकालीन बैठक साम्बा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलम सिंह सांब्याल ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 20 मई को सांबा जिले की सभी मैडिकल स्टोर 24 घंटे के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान यदि कोई भी दुकान खुली पाई गई तो उस पर यूनियन द्वारा 10,000 का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
अध्यक्ष नीलम सिंह सांब्याल ने बताया कि आए दिन विभागों द्वारा की जाने वाली अनावश्यक जांचों से व्यापारियों को ग्राहकों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। व्यापार पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहा है। इसी के विरोध में एक दिन का बंदरखा गया है।

