श्रीनगर के लासजन के पास कार की बस से टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
- DSS Admin
- Jun 14, 2026
श्रीनगर, 14 जून (हि.स.)।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को श्रीनगर के लासजन बाईपास इलाके के पास एक तेज़ रफ़्तार कार के पीछे से आरटीसी बस से टकराने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर श्रीनगर के लासजन बाईपास इलाके के पास पीबी12एके-5464 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काले रंग की हुंडई वरना कार पीछे से एक आरटीसी बस से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि मृतक और घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------

