सिद्ध पीठ जटेश्वर महादेव मंदिर में हुआ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

पौड़ी गढ़वाल, 03 जुलाई (हि.स.)। पाबौ ब्लाक स्थित सिद्धपीठ जटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच आयोजित हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महोत्सव में जन कल्याण सामाजिक समिति के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आज आयोजित समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस मौके पर दिगंबर पोखरियाल, शंकर रावत, जॉनी रावत, पंकज रौथाण, शेखर गिरी महाराज, मोहित नौटियाल, प्रियांशु, शिवांशु, प्रिया, शैलजा नौटियाल, राधा, बबली पोखरियाल, जसवंत सिंह भंडारी, पंकज नेगी, अमित रावत, मोंटी, बलवंत सिंह रौथाण आदि शामिल रहे।

   

सम्बंधित खबर