कछार में पुलिस का अभियान, महिला समेत तीन बांग्लादेशी हिरासत में

कछार (असम), 20 मई (हि.स.)। असम के कछार जिले के काटीगोरा के गुमरा क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान में एक महिला समेत तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद आवाल, मोहम्मद हारुण और रीना अख्तर के रूप में हुई है। गुमरा पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू की गई है कि वे राज्य में कैसे प्रवेश किए और क्या उनके पीछे किसी स्थानीय नेटवर्क की भूमिका है।

-----------

   

सम्बंधित खबर