अवैध खनन में लिप्त 3 डंपर जब्त

Three dumpers involved in illegal mining seized.


कठुआ, 01 जुलाई । कठुआ पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नगरी और मढ़हीन क्षेत्रों में 3 डंपरों को जब्त किया है। ये सभी वाहन बिना वैध अनुमति (ए-फॉर्म के बिना) निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन में लिप्त पाए गए।

यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र नेतृत्व में की गई। पहले मामले में पुलिस पोस्ट नगरी की टीम ने गश्त के दौरान नगरी क्षेत्र में दो डंपर जेके08आर-9950 और पीबी02डीयू-7563 को पकड़ा जो बिना किसी वैध दस्तावेज के निर्माण सामग्री ले जा रहे थे। दूसरे मामले में पुलिस पोस्ट मढ़हीन की टीम ने एक अन्य डंपर जेके21जी-3163 को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया। पुलिस ने तीनों जब्त डंपरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर